बड़ी फिक्र में पडा ताऊ
क्योंकि कल दिन दहाड़े
क्लब के सामने वाली सड़क पर
ताई का अपहरण हो गया !
एक संदेश आया
बीस लाख रुपये २४ घंटे में
भूतमहल वाली पहाडी की तलहटी में
शिव-मन्दिर के पीछे रख दिए जाएँ !
यह रकम हम ख़ुद ही आकर
संभाल लेंगे
और ऐसा नही किया तो
ताई को वापस भेज देंगे !
तू कैसे रहता है इसके साथ ?
क्या तू कोई जट्ट है ?
अरे ये तो बात करने के पहले ही
मारती चार लट्ठ है !
(नोट : ताऊ रामपुरिया के बारे में नही है !)