Showing posts with label पति. Show all posts
Showing posts with label पति. Show all posts

Sunday, September 28, 2008

जादूगर

जादूगर बोला
आग उगलुन्गा, समुद्र पी जाउंगा
ये तो कुछ भी नही
चार दिन पहले मरे लोगो को
कल के मजमे में जिंदा करूंगा !

एक जवान औरत आई, और बोली
ये क्या गजब कर रहे हैं ?
परसों मेरा पति मरा था
कल मैंने नई शादी की है !
अरे अगर उसको जिंदा कर दोगे
तो अब क्या मैं दो दो पति रक्खूंगी ?

एक नवयुवक आया और बोला,
ऐसा गजब मत करना
मेरा बाप ३ करोड़ छोड़ कर कल ही मरा है !
अगर उसको जिंदा करोगे तो
मेरा करोड़ों का नुक्सान हो जायेगा !
तुम ऐसा करो ये ५० हजार थामो
यहाँ से चलते बनो
और ऐश करो !