Showing posts with label ताई. Show all posts
Showing posts with label ताई. Show all posts

Tuesday, October 21, 2008

शक्ल ही नही आदत भी बहुत मिलती है ताई से !


ताऊ अपने घर पर जाकर गप्पे मार रहा था की आफिस में मेरे नीचे ४० आदमी काम करते हैं ! तो ताई ने पूछा - फ़िर तो तुम बहुत बड़े अफसर होगे ? अब ताऊ बोला - नही नही वो बात नही है ! असल में मेरा आफिस ऊपर की मंजिल पर है और मेरे नीचे की मंजिल पर जो आफिस है उसमे ४० आदमी काम करते हैं ! इस बात पर ताई को गुस्सा आगया ! और उसने ताऊ का गला पकड़ कर कहा - अब काम धंधा शुरू कर दो नही तो तुम्हारी खैर नही है ! बहुत दिन हो गए उल्टे सीधे धंधे करते हुए !  कोई सलीके का काम करो ! और दो लट्ठ ताऊ पर बजा दिए !

अब ताऊ को बड़ी चिंता लगी की अब क्या काम करे ! ताऊ की पहचान कुछ ज्यादा ही थी सो ताऊ को क्रिकेट टीम की कप्तानी मिल गई ! शर्त ये थी बोर्ड वालो की - मैच जिताओगे तो ही अगले मैच की कप्तानी मिलेगी !   अब इससे ज्यादा अच्छा धंधा और क्या मिलता ? मैच जिताने की जिम्मेदारी ताऊ की ! ताऊ बोर्ड से बोला - आप चिंता ही मत करो ! हमको कप्तान बना दिया तो मैच जीता ही समझो !  रोहतक के स्टेडियम में मैच शुरू होने वाला था ! ताऊ एम्पायर के पास गया टोस के पहले और बोला - एम्पायर साब , वैसे तो आप आदमी इमानदार लगते हैं फ़िर भी मैं आपसे हमारे हक़ में इमानदार होने की अपेक्षा रखता हूँ ! वैसे ये उतार दिशा  में स्टेडियम से लगी इमारत है वो असपताल है और दक्षिण में जो नदी बह रही है वो बहुत ही गहरी है ! इसमे डूबने के बाद कोई बचता नही है ! और इस मैदान में मेरी टीम कभी कोई मैच आज तक  हारी नही है आगे आप समझ दार हो ! ताऊ की धमकी काम कर गई और एम्पायर ने मैच ताऊ की टीम को जिता  दिया ! 

चारो तरफ़ ताऊ की जय जयकार होने लगी ! और अगले मैच के लिए ताऊ उसकी टीम के साथ मुम्बई जाने के लिए हवाई जहाज में सवार हो लिया ! जैसे ही हवाई जहाज में चढ़ा , सामने खडी एयर होस्टेस ने ताऊ को मुस्कराकर नमस्ते किया ! जवाब में ताऊ ने मुस्करा कर  नमस्ते का जवाब देकर कहा - तुम्हारी शक्ल मेरी बीबी से बहुत मिलती है ! अब एयर होस्टेस को गुस्सा आगया और ताऊ को एक जोरदार तमाचा जड़ दिया !  ताऊ गाल सहलाते सहलाते बोला - शक्ल ही नही आदत भी बहुत मिलती है ताई से  !